फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेंदुए का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 23 Aug 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे-9 स्थित गांव बदरखा के जंगल में सोमवार की रात तेंदुआ देखा गया था। दो दिन बीत गए हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक तेंदुए को तलाशने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव बदरखा निवासी डॉ. जाबिर ने बताया कि गढ़-मेरठ हाईवे निर्माण साइट के पास काम कर रहे श्रमिकों ने तेंदुआ देखा था। जिसके बाद वह साजिद के खेत में चला गया। इससे पहले भी गांव के जंगल में तेंदुआ देखा जा चुका है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अधिकारी गंभीरता नहीं ले रहे हैं। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि टीम को भेजकर जांच करा ली गई है, कोई भी जंगली पशु या तेंदुआ नहीं मिला है। बारिश के चलते तलाश अभियान में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद भी दोबारा रात में गश्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें