फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला सिपाही पर अभद्रता का आरोप

Wed, 13 Mar 2024 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी निवासी दीपा ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि को वह अपने पति और बच्चों के साथ गांव कल्याणपुर स्थित कल्याणेश्वर शिव मंदिर मे पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के दौरान मंदिर में ड्यूटी पर मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी ने बिना किसी कारण उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसको मंदिर से बाहर जाने के लिए कहा। इस दौरान सिपाही ने उसके बच्चे और पति के साथ भी अभद्रता की। उसने इस संबंध में कोतवाली में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें