फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Fri, 05 Apr 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला पन्नापुरी निवासी 38 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की दोपहर कमरे में फंदे लगाकर जान दे दी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक महिला अपने बीमार पति व दो बच्चों के साथ रहती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महिला स्वयं मजदूरी करके परिवार को पाल रही थी। पुलिस हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें