गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में शनिवार की दोपहर करीब एक महिला काफी देर तक गंगा पुल और आसपास में टहलती रही। जिसके बाद पुल की रेलिंग पर लगे जाल के पीछे पहुंचकर करीब साढ़े बारह बजे रेलिंग से गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान गंगा तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए गंगा में कूदते हुए महिला की वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वहीं उसे कूदते देख कर गोताखोर और नाविक तुरंत ही मोटर बोट लेकर गंगा में निकल गए। जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कुछ ही देर में महिला को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार कराया और उसके परिजनों को सूचना देकर चौकी बुलाया। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रही है। प्राथमिक उपचार कराकर परिजनों से वार्ता कर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।