सिंभावली। गांव सिखैड़ा में सड़क पार कर रही महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव सिखैड़ा निवासी बालेश्वरी (५५ वर्ष) मंगलवार को गांव के निकट नए हाईवे के पास खेतों पर काम करने के लिए गई थी। जहां से दोपहर बाद वह घर लौट रही थीं। हाईवे की सर्विस रोड पर सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन वाहन चालक की तलाश की जा रही है।