मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर सवा दो माह से मरम्मत कार्य चलने से केएम पैंसेजर ट्रेन अभी तक पटरी पर नहीं लौटी है। इस वजह से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों में रेलवे के खिलाफ गुस्सा है।
करीब सवा दो माह पूर्व मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया था। इस वजह से 24 दिसंबर से 28 फरवरी तक मेरठ से खुर्जा जंक्शन की ओर जाने वाली 54404 ट्रेन को रद्द कर दिया था। इस ट्रेन के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उनका आरोप है कि सवा दो माह बीत जाने के बाद भी केएम पैंसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका है। मेरठ-खुर्जा रूट पर चलने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों ने बताया कि इस ट्रेन से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेन के रद्द होने से उन्हें बसों में महंगा सफर तय करने को विवश होना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि केएम को चलाने के लिए अभी मंडल के अधिकारियों की ओर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।