सिंभावली। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर निवासी गोतम ने बुधवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह अपनी पत्नी और एक साल के बेटे के साथ सिंभावली में किराए पर कमरा लेकर रहता है। उसके सालो ने काफी समय पहले उससे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। जिन्हें मांगने पर आरोपी उसके साथ अभद्रता करते हैं। बुधवार की सुबह दोनों आरोपी उसके कमरे पर पहुंच गए। जिन्होंने अंदर घुसते ही उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर पिटाई करते हुए उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन ले गए। जिसके बाद आरोपी एक साल के बेटे को घर पर छोड़ जबरन उसकी पत्नी को भी अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद