बाबूगढ़। बछलौता रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 11 जुलाई को वह अपनी मामी की मौत होने पर जिला बागपत के आमीनगर सराय गई थी। उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव अठसैनी निवासी मोहित उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। आरोपी पिछले काफी दिनों से उसकी पुत्री को पीछा करता आ रहा है। जिसकी शिकायत उसने आरोपी के पिता पिता से कई बार की थी। इस पर आरोपी व उसके पिता ने उससे पुुत्री की शादी चुपचाप करने की धमकी दी थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।