गढ़मुक्तेश्रर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार को किसी कार्य से बाहर गया था। कुछ देर के बाद जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। तलाश करने के दौरान वह पड़ोसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक के घर पहुंचे, तो देखा कि उसकी बेटी वहां पर कमरे में बैठी रो रही थी। जहां से वह बेटी को लेकर थाने पहुंचा। जहां बेटी ने बताया कि आरोपी उसको शादी का झांसा देकर घर से बहला फुसलाकर ले गया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।