हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि चार अगस्त की दोपहर मोहल्ला नई ईदगाह कॉलोनी निवासी रिहान उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। उसने परिजनों के साथ पुत्री को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वह चार अगस्त से ही अपनी पुत्री को तलाश रहा है। इस कारण वह कोतवाली नहीं आ सका था। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी रिहान के खिलाफ बहला फुसलाकर नाबालिग को अगवा करने की धारा 137(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। संवाद