फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सपनावत बिजलीघर के अवर अभियंता को हटाया

Sat, 28 Oct 2023 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। लंबी दूरी पर बिजली कनेक्शन एवं क्षेत्र में चोरी कराने के आरोप में फंसे सपनावत बिजली घर के अवर अभियंता राजकुमार को हटा दिया गया है। डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि सपनावत बिजलीघर के अवर अभियंता राजकुमार पर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी कराने के साथ निर्धारित दूरी से अधिक विद्युत कनेक्शन देने का आरोप है। आरोपों के कारण पिछले दिनों संविदाकर्मी लाइनमैन दीपक और मोनू को बर्खास्त कर अवर अभियंता के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए लिखा गया था। अधीक्षण अभियंता द्वारा जेई का सपनावत से हटाकर हापुड़ भेज दिया गया है। जबकि सपनावत बिजली घर का चार्ज शाहपुर फगौता बिजलीघर के जेई को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें