कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित रघुराज मार्केट में एक सराफा व्यापारी की दुकान से चोरो ने हजारों के गहने चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वहीं, पीड़ित सराफा व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है।
कुचेसर चौपला निवासी विनोद सोनी ने बताया कि उसकी स्याना रोड स्थित रघुराज मार्केट में सराफा की दुकान है। बृहस्पतिवार की देर रात चोर मार्केट के पीछे खाली पड़े प्लॉट से मार्केट में दाखिल हुए। चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और यहां रखी अलमारी के ताले तोड़कर गहने चोरी कर लिए। सराफा व्यापार के अध्यक्ष अमित राणा ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।