हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी एक व्यक्ति का शव मंगलवार की रात रेलवे ट्रेक पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शिनाख्त के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस मामले में फिलहाल आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी रिंकू (40)मोहल्ले में ही डा. बंगाली के नाम से क्लीनिक चलाता था। मंगलवार की रात करीब दस बजे लोगों ने उनका शव इंद्रगढ़ी रेलवे फाटक के ट्रेक पर पड़ा देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम में भी हत्या का कारण ट्रेन से कटना आया है। हालांकि परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। संवाद