फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नई थार की जलन से घर में घुसकर फावड़े से हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मदापुर में नई थार कार से पड़ाेसी ने जलन में युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दूसरे युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि बाएं हाथ की अंगुली कट गई। पीड़ित दीनू ने तहरीर में बताया कि उसका भाई दिल्ली में रहता है और व्यापार करता है। सोमवार को वह पत्नी के साथ दिल्ली से नई थार खरीदकर गांव आया था। उसकी पत्नी तो घर पर रुक गई लेकिन वह भाई के साथ कार में बैठकर बाजार गया था। आरोप है कि नई कार में बैठा देख पड़ोसी को जलन हो गई। कुछ देर बाद आरोपी उनके घर में घुस आया और गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इसी दौरान उसने फावड़े से वार कर दिया। जिससे उसकी बाएं हाथ की अंगुली कट गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें