फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम्हारा सिर्फ वक्त आया है, हमारा दौर आएगा : अब्दुल्ला आजम

Wed, 03 May 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि कुछ देर की खामोशी है फिर शोर आएगा, तुम्हारा सिर्फ वक्त आया है, हमारा दौर आएगा। जो चीज आई है, उसको जाना है। बदलाव कुदरत का निजाम है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम बुधवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेख्रर आजाद उर्फ रावण के साथ गठबंधन प्रत्याशी पूजा के समर्थन में सोटावाली में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो मौसम आया है उसे बदलना है। जो ताकत में है उसे हटना है। जो ऊंचाइयों पर है वह नीचे आएगा और जो आज नीचे है वह ऊंचाइयों पर जाएगा। बाबा साहेब ने आज के हिंदुस्तान का तसव्वुर नहीं किया था, क्योंकि आज का हिंदुस्तान वह नहीं है, जिसका सपना महात्मा गांधी ने देखा था। उन्होंने जनता से गठबंधन प्रत्याशी को वोट कर जिताने की अपील की।
चंद्रशेखर उर्फ रावण ने कहा कि आज की सरकार जिन्हें मूली गाजर समझ रही है, अगर ये एकत्र हो जाएं तो इतने ताकतवर होंगे कि तानाशाही सरकार को भी झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो सियासी ताकत लखनऊ में बैठी हैं, उनको जवाब देने का काम हापुड़ से करेंगे। यह गठबंधन ही भारतीय जनता पार्टी को जवाब दे सकता है, इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। प्रत्याशी पूजा हम सबके साथ साथ गठबंधन के सम्मान का प्रतीक है। हमारी एकता को मजबूत करने के लिए 11 मई को मतदान करें। इसके अलावा उन्होंने सिकंदरगेट, मजीदपुरा व मोदीनगर रोड पर सभी की। इस मौके पर राकेश यादव, आदेश गुड्डू, देवेंद्र जाखड़, अब्बास अली, इकबाल कुरैशी, ललित सिंह, याद इलाही कुरैशी, आकिल खान, अशोक त्यागी, नानकचंद शर्मा, जितेंद्र कुक्कू, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें