फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राजीव विहार से पावरलूम फैक्टरी हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला राजीव विहार और त्रिलोकपुरम में संचालित पावरलूम फैक्टरियों को केंद्रीय पॉल्यूशन बोर्ड ने हटाने के लिए नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया है। फैक्टरियों से लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

मोहल्ला राजीव विहार और त्रिलोकपुरम में आबादी के बीच पिछले 10-12 साल से पावरलूम की फैक्टरियां संचलित हैं। दिन रात इनके शोर से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही थीं। इनसे आसपास के मकानों में दरार व ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। मोहल्ला निवासी अधिवक्ता ऋषिपाल ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल व केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की वेबसाइट पर की थी।
अधिवक्ता की शिकायत पर पॉल्यूशन विभाग की टीम ने 10 मार्च को राजीव विहार व त्रिलोकपुरम में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आबादी के बीच पावरलूम उद्योग संचलित होते पाए गए। इनके पास पॉल्यूशन विभाग से कोई अनुमति भी नहीं मिली। ऐसे में उद्योगों पर प्रभावी रोकथाम के लिए केंद्रीय पॉल्यूशन विभाग ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर उद्योग पर तत्काल रोक लगाने के लिए निर्देशित किया। हालांकि पत्र लिखने के तीन बाद तक भी नगर पालिका ने मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह का कहना है कि फिलहाल प्रदूषण विभाग द्वारा ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि नगर पालिका को एक पत्र भेजकर रिहायशी क्षेत्र में चल रही फैक्टरियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें