फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विद्युत लाइनों का स्थलीय निरीक्षण करेगी कमेटी

Tue, 20 Jun 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। डिवीजन की सभी विद्युत लाइनों का अब स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अधिकारी ने एक कमेटी का गठन किया है। जो मौके पर जाकर सर्वे करने के बाद अपनी रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन

हिंडालपुर के जंगल में निर्माणाधीन फैक्टरी के ऊपर से गुजर रही 33 केवीए की करीब 200 मीटर विद्युत लाइन को बिना एस्टीमेट बनाए शिफ्ट करने के मामले में निगम की काफी किरकिरी हुई है। हालांकि इस मामले में एसडीओ व जेई के खिलाफ एक्सईएन ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इस मामले में ठेकेदार कैलाश और निर्माणाधीन फैक्टरी स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं अब मामला गर्माने के बाद एक्सीईएन ने अन्य विद्युत लाइनों का स्थलीय निरीक्षण कराने का फैसला लिया है। इस मामले में एक्सईएन द्वारा एक कमेटी गठित की गई है। डिवीजन के अंतर्गत 19 बिजली घरों के करीब सवा सौ फीडर है। सभी फीडरों की विद्युत लाइनों का कमेटी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंपी जाएगी। जिसके उपरांत कहीं और तो लाइन शिफ्ट नहीं की गई, इसका पता चलेगा। निगम के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि डिवीजन के अंतर्गत 19 बिजलीघरों के करीब 125 फीडर है। कमेटी का गठन कर विद्युत लाइनों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। ताकि यह पता लग सके कि कहीं और तो लाइन शिफ्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें