फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चाकू से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव पीरनगर निवासी ओमवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह 29 जुलाई को परिजनों के साथ अपनी बहन के घर गया था। रात को वह तीनों स्कूटी से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि घर के बाहर पहुंचते ही पड़ोस में रहने वाले आशीष, सरविंदर, नितिन, दीपक और मोनू ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी मां मिथलेश मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें