फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उद्यमियों ने उठाया सड़क और फायर स्टेशन का मुद्दा

Thu, 21 Sep 2023 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र के मून बेवरेज में उद्यमियों ने यूपीएसआईडीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याएं भी रखीं और उनके जल्द निस्तारण की मांग उठाई।
विज्ञापन


उद्योग बंधु से वेलफेयर एसोसिएशन से संगठन के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 14 किलोमीटर की सड़कों के निमार्ण के लिए बजट पास हो चुका है, लेकिन कई सड़कों का निर्माण अभी भी अधूरा है। अजेय भारद्वाज ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सबसे प्रमुख समस्या फायर स्टेशन की है। जिसपर यूपीएसआईडी के एसीओ प्रेमप्रकाश मीना ने बताया कि फायर स्टेशन के विषय में उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।उद्यमियों ने उदयराम नंगला के ड्रेनेज के बारे में चर्चा हुई। जिसपर अधिकारियों ने कहा कि बजट मिलने वाला है। बैठक में संदीप चंद्रा, कपिल सिधवानी, आरएस यादव, प्रदीप सत्यार्थी, सतीश चौधरी, ब्रह्म सिंह, धीरज, राकेश सिंह, संदीप बंसल, अरुण शर्मा, मिथिलेश मिश्रा, जेपी कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें