फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू की पापी नजर बेटी पर थी: 10वीं की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, पिता ने दर्ज कराई FIR; पांच गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2023 10:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री नगर के एक विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ती है। मोहल्ले का ही पिंटू पिछले एक साथ से पुत्री को परेशान करते हुए जबरन शादी करने का दबाव बनाता आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी छात्रा को डरा-धमकाकर दिल्ली ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे पुलिस आरोपी के चंगुल से बचकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री नगर के एक विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ती है। मोहल्ले का ही पिंटू पिछले एक साथ से पुत्री को परेशान करते हुए जबरन शादी करने का दबाव बनाता आ रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित और उसकी पुत्री को हत्या की धमकी दी थी। लोक लाज के कारण पीड़ित ने मामले में शिकायत नहीं की थी। 30 दिसंबर की दोपहर दो बजे पुत्री घर पर अकेली मौजूद थी। 
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और डरा-धमकाकर उसकी पुत्री को अपने घर ले गया। जहां उसे करीब दो घंटे तक बंधक बना रखा और बार-बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसकी पुत्री को जबरन दिल्ली अपनी मौसी के घर ले गया और वहां भी इसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसके परिवार के सदस्यों की हत्या कर देंगे, उनके चंगुल से बचकर पुत्री घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें