फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुरादाबाद में मरम्मत कार्य के चलते रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

Fri, 23 Jun 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान रेल यात्रियों की परेशानी ओर बढ़ने वाली है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मुरादाबाद में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। जिस कारण हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली नौचंदी, राज्यरानी व कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन 30 जून से चार जुलाई का निरस्त रहेगा।
विज्ञापन

इन दिनों रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। जिसके चलते रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रही। जबकि प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटा, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। इसके अलावा खुर्जा से मेरठ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनआधा घंटा, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से पहुंची। भीषण गर्मी में ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। आने वाले दिनों में ट्रेन यात्रियों की मुश्किल ओर बढ़ने वाली है। 30 जुलाई से मुरादाबाद सेक्शन में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते दस ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है, जबकि पांच ट्रेन घंटों की देरी से चलेंगी। इनमें लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 30 जुलाई से 4 जून तक, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 जून से 3 जुलाई तक निरस्त रहेगा। जबकि मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 1 जुलाई से 5 जुलाई तक, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 जुलाई से चार जुलाई तक, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 30 जून से 3 जुलाई तक रद्द रहेगी। इसके अलावा अवध असम एक्सप्रेस को 3 जुलाई को ढाई घंटे की देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है। छुट्टी मनाकर घर लौटने वाले यात्रियों के साथ ही दैनिक यात्रियों को इन ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान होना पड़ेगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का निरस्त किया गया है। जिन लोगों ने इन दिनों में रिजर्वेशन कराया हुआ है वह रिफंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें