संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तश्वर। आदर्श नगर निवासी एक युवक की अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र स्थित ससुराल में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अमरोहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, युवक के परिजनों में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सफीक (35) पुत्र नूरमोहम्मद के भतीजे चाहत ने बताया कि सफीक की पत्नी तयीयबा अपने तीनों बच्चों के साथ अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव पिपलोती कलां मायके में गई हुई थी। जिनको लेने के लिए शनिवार में सफीक अपने ससुराल पत्नी और बच्चों को लेने गया हुआ था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों में चिंता बन गई और उसकी ससुराल में जानकारी ली, तो पता चला कि उसकी संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी काफी दिनों से सफीक को परेशान कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर खिलाकर मार दिया है। चाहत ने बताया कि इस संबंध में हसनपुर पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरु कर दी। परिजनों ने बताया कि करीब दस साल पहले शादी हुई थी, जिस पर दो बेटे और एक बेटी है। मृतक दिल्ली में कुर्सी बेचने का काम करता था। जिसकी मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हसनपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।