फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बेटी का जन्म होने पर पति ने दिया तीन तलाक

Wed, 04 Sep 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला को उसके पति ने बेटी का जन्म होने पर तीन तलाक दे दिया। महिला के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद मेरठ के गांव निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन का निकाह मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही जीजा और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसकी बहन का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 22 दिन पूर्व उसकी बहन ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों का उत्पीड़न और बढ़ गया। वहीं जीजा ने उसे तीन तलाक दे दिया। जब बहन ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें