गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर जुआ खेलता है। पति की इस हरकत को लेकर कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले दिनों भी आरोपी ने उसके साल के बच्चे को बेचने की धमकी दी थी। रविवार की सुबह को भी आरोपी ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद