हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में शंभूपुरा के राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसने पुत्री सोनिया की शादी मेरठ के लाल पार्क कॉलोनी निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। आए दिन दहेज के लिए सोनिया को प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका कान का पर्दा भी फट गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में अमित कुमार, राजकुमार, प्रकाशवती, अरुण कुमार और सविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।