सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 17 साल पहले जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। 28 दिसंबर को पति, देवर, जेठ, ननदोई व अन्य लोगों ने मामूली विवाद के बाद बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी उसे कार में बैठाकर गांव के निकट रास्ते पर छोड़कर चले गए। आरोप है कि जाते समय पति ने तीन बार तलाक बोलकर महिला को तलाक दे दिया। आरोपियों के जाने के बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। पीड़िता ने पति व अन्य लोगों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।