गढ़मुक्तेश्वर। सर्किल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 53 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर रात कोतवाली पुलिस गश्त करते हुए हाईवे पर गांव अठसैनी के अंडरपास पर पहुंची। जहां मौजूद युवक पुलिसकर्मियों को देखकर छिपने की कोशिश करने लगा। तलाशी लेने पर अशोक निवासी गांव अठसैनी के पास मौजूद थैले में 33 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। वहीं, बहादुरगढ़ पुलिस ने नानई-चांदनेर मार्ग से 20 पव्वे देशी शराब के साथ गांव नवल सूरजपुर थाना किठौर जनपद मेरठ के अमित कुमार को गिरफ्तार किया है।