हापुड़। दो दिन से चल रही भारी बारिश के चलते जिले में कक्षा 12वीं तक के समस्त स्कूलों में 10 जुलाई का अवकाश घोषित किया गया है। छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। कई स्कूलों की छतों से मलबा गिरने, पानी टपकने का मामला भी सामने आया है। इसी क्रम में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम कविता मीना के निर्देश पर डीआईओएस द्वारा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में 10 जुलाई का अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि बारिश के चलते शुक्रवार को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। आदेशों का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी।