फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एचपीडीए कराएगी ब्रजघाट में पक्के घाट का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में वीआईपी घाट के पास गंगा तट पर पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरु कराने से पहले एचपीडीए के अधिकारी और एसडीएम ने निरीक्षण किया। जिसके बाद एस्टीमेट तैयार कराकर प्रस्ताव पास होने के बाद घाट का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि ब्रजघाट में आने वाले स्नानार्थियों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने के मकसद से जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को पत्र भेजकर पक्के घाट का निर्माण कार्य कराने के लिए अवगत कराया गया था। जिसको लेकर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शनिवार को एचपीडीए के अधिकारियों को भेजा। एसडीएम ने बताया कि गंगा तट पर वीआईपी घाट और श्मशान घाट के पास कच्चे घाट हैं। जहां पर अमावस्या और पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण कच्चे घाट पर भी स्नान होता है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराकर पक्के घाट के निर्माण की मांग की थी। जिससे घाट का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सही व्यवस्था हो सके। एसडीएम ने बताया कि प्राधिकरण के अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया गया है। साथ ही मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि घाट पर निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कराकर जल्द ही प्रस्ताव पास होगा और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। घाट के साथ साथ लाइटिंग की व्यवस्था, कनोपी, पेयजल व्यवस्था समेत बैठने की व्यवस्था भी कराने के लिए एस्टीमेट तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें