फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एचपीडीए ने ध्वस्त कराए अवैध प्लॉट

Tue, 18 Mar 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। एचपीडीए के प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को प्रभारी प्रवर्तन अम्बरीश कुमार के साथ टीम ने गढ़ क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने गढ़ बागर क्षेत्र में मीरा रेती-अल्लाबख्शपुर मार्ग पर कुंवर सिंह, जयप्रदीप सिंह की करीब छह हजार वर्ग मीटर में की जा रही प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कराया। इसके अलावा शेरा कृष्णा वाली मंढ़ैया में मोहम्मद खालिद की दस हजार वर्ग मीटर और मेला रोड पर अनुज तोमर द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर में की जा रही प्लाटिंग भी ध्वस्त करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें