फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एचपीडीए ने अवैध प्लॉट किए ध्वस्त

Thu, 26 Dec 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को अवैध प्लॉट ध्वस्त कराए। प्राधिकरण के सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उपाध्यक्ष के आदेश पर टीम ने हाजी एहसान और हाजी रफीक द्वारा छिद्दापुरी में श्मशान घाट के पीछे 5000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग, रमेश और मोहम्मद सज्जाद द्वारा डीएवी स्कूल के पास मुंशी नगर मोहल्ले के पीछे 4000 वर्ग मीटर, इंद्रराज सिंह, शहजाद, रोहताश और विवेक द्वारा दिनेश नगर रोड पबला पीर के पीछे 6000 वर्ग मीटर, वसीम और नदीम द्वारा सीएचसी के सामने 10000 वर्ग मीटर, सुनील द्वारा जीएस मेडिकल के सामने 3000 वर्ग मीटर, अमित राणा और शिवकुमार द्वारा पबला रोड पर जीएस के सामने 2000 वर्ग मीटर, पवन देवी सिंह, हसीन द्वारा 8000 वर्ग मीटर और शिव कुमार चांदी वालों द्वारा जीएस के पीछे पबला रोड 4200 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया है। टीम में प्रभारी प्रवर्तन भवान सिंह बिष्ट, अवर अभियंता राकेश सिंह तोमर, जितेंद्र नाथ दूबे, देशपाल सिंह, वीरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें