हापुड़। मोदीनगर रोड पर गांव बदनौली में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता के निर्देश पर अवर अभियंता महेश चंद उप्रेती ने कार्रवाई की है। प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आलोक कुमार द्वारा 25 हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। बिना मानचित्र स्वीकृति के जारी प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है।