फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 21 को ध्वस्त होगा गढ़ी मोहल्ला में नाले पर बना मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। गढ़ी मोहल्ला स्थित नाले पर बना मकान 21 फरवरी को ध्वस्त होगा। डीएम प्रेरणा शर्मा ने इसके लिए धौलाना तहसील के नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन


शहर के बीच मोहल्ला गढ़ी में नाले की सरकारी भूमि पर कब्जा कर एक व्यक्ति ने अवैध मकान बना लिया है, जिसके कारण पिछले तीन साल से नाले का निर्माण कार्य रुका है। इसी के कारण मोहल्ला गढ़ी, पुरा, खटीकान, सद्दीकपुरा, गांधी कॉलोनी सेमत अन्य कई मोहल्ला एवं कॉलोनी वासियों को खास तौर पर बारिश के समय जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। पालिका अधिकारी भवन स्वामी को कई बार नोटिस देकर नाले की भूमि को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दें चुके हैं। इसके बावजूद भी अभी तक सरकारी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी है, अर्थात दबंग व्यक्ति द्वारा नाले की भूमि को खाली नहीं किया गया है।

अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को नाले की भूमि पर बने अवैध मकान को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए डीएम प्रेरणा शर्मा ने धौलाना के नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह को मजिस्ट्रेट नामित किया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें