हापुड़ । जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़ सहित कई कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को पुलिस ने घरों में नजरबंद रखा। सुबह छह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सभी के घरों पर पुलिस तैनात रही। देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में मृतक सोनू कश्यप के यहां संवेदना व्यक्त करने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सभी को रोक लिया। देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने शहर अध्यक्ष नईम जड़ोदिया, हसीन चौधरी, संजय यादव, शालू जौहरी, बुद्ध प्रकाश कश्यप, रविंद्र यादव, अजय कुमार गुर्जर, वाहिद चौधरी, बिलाल कुरैशी को अपने-अपने घरों पर नजरबंद रखा।