फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 09 पर स्याना चौपला के पास सोमवार को सड़क हादसे में होटल कर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार त्रिलोक चंद (32) पुत्र गोधन राम निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड, गढ़मुक्तेश्वर स्थित एक होटल में कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह हाईवे पार कर रहे थे, तभी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक त्रिलोक हाईवे पर एक होटल में कार्य करता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनकी तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें