फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अस्पताल संचालकों पर मुकदमे दर्ज कराने की तैयारी

सार

क्षेत्र में अवैध अस्पतालों की भरमार होने पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है, पूर्व में सील किए गए अस्पताल संचालकों की सूची तैयार कर मुकदमे दर्ज कराने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में कई शिकायतें मिली थीं, जिसमें एसीएमओ और नोडल अधिकारी को जांच में लगाया हुआ है। पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर फर्जी अस्पतालों पर मुकदमे दर्ज होंगे।पूर्व में हुई कार्रवाई का नहीं कोई असरनगर में नक्का कुआं रोड पर स्थित एक फर्जी अस्पताल में एसीएमओ ने टीम के साथ डिलीवरी करते हुए चिकित्सक को पकड़ा था, जिसमें टीम तीन दिन का समय देकर नोटिस दिया गया, लेकिन आज भी अस्पताल ऐसे ही चल रहा है, जैसे पहले चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी अस्पताल संचालकों पर मुकदमे दर्ज कराने की तैयारी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में अवैध अस्पतालों की भरमार होने पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है, पूर्व में सील किए गए अस्पताल संचालकों की सूची तैयार कर मुकदमे दर्ज कराने की तैयारी तेज हो गई है। वहीं सीएमओ ने कहा कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर शिकंजा कसने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि गढ़ में कई अस्पताल अवैध रूप से चलते पाए गए हैं। जिन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद अस्पताल के संचालकों को नोटिस जारी कर दिए थे, लेकिन नोटिस का कोई संतोष जनक जवाब न मिलने के कारण कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि कई अस्पताल ऐसे हैं, जिनका सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण तक नहीं है, लेकिन संचालक अवैध रूप से अस्पतालों का संचालन कर लोगों की सेहत और जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस संबंध में कई शिकायतें मिली थीं, जिसमें एसीएमओ और नोडल अधिकारी को जांच में लगाया हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है, जिन अस्पतालों में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं है, या कई अस्पताल ऐसे हैं, जो मानकों के अनुसार नहीं चल रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर फर्जी अस्पतालों पर मुकदमे दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में हुई कार्रवाई का नहीं कोई असर
नगर में नक्का कुआं रोड पर स्थित एक फर्जी अस्पताल में एसीएमओ ने टीम के साथ डिलीवरी करते हुए चिकित्सक को पकड़ा था, जिसमें टीम तीन दिन का समय देकर नोटिस दिया गया, लेकिन आज भी अस्पताल ऐसे ही चल रहा है, जैसे पहले चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें