फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़ौदा हिंदूवान में नलकूप पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर किसान की हत्या का आरोप, नामजद रिपोर्ट दर्ज

सार

लहूलुहान अवस्था में मिला नलकूप पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर किसान का शवपिलखुवा।घटना के समय भी मृतक की पत्नी और बच्चे वहीं पर थे।सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक के माथे पर जो निशान हैं, वह गोली का नहीं बल्कि चोट का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहूलुहान अवस्था में मिला नलकूप पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर किसान का शव
विज्ञापन

पिलखुवा। बड़ौदा हिंदूवान में बृहस्पतिवार की रात नलकूप पर सो रहे गैंगस्टर रविंद्र कुमार का शव शुक्रवार की सुबह लहूलुहान अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के एक दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज थे और थाना का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता लगना बता रही है। थाने पर मृतक के भाई ऋषिपाल ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिंदूवान निवासी रविंद्र कुमार (36) वर्तमान में खेती करने के साथ पहलवानी भी करता था। इसी क्रम में उसने पूर्व विधायक गजराज सिंह की बड़ौदा हिंदूवान स्थित कृषि भूमि पट्टा पर ले रखी थी। बृहस्पतिवार की रात रविंद्र ने अपने पड़ोसी अजीत के साथ नलकूप पर बैठकर शराब पी, जिसके बाद उसका साथी घर चला गया और वह नलकूप पर सो गया। शुक्रवार सुबह रविंद्र का मोबाइल फोन बंद आने के चलते उसका साथी अजीत नलकूप पर पहुंचा और वहां पर खून से लथपथ हालत में रविंद्र का शव देख सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

अजीत ने फोन पर मामले के जानकारी मृतक के भाई और अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के घर एवं गांव में कोहराम मच गया, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा, सीओ पिलखुवा वरुण कुमार, एसएचओ पिलखुवा मुनीष प्रताप सिंह, एसएचओ हाफिजपुर महेंद्र सिंह घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य संकलन किये।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक के भाई ऋषिपाल सिंह की तहरीर पर गांव निवासी अजीत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के ऐक्सरा रिपोर्ट में भी गोली की पुष्टि नहीं हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पीएम रिपोर्ट आने के उपरांत मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर था-
मृतक रविंद्र थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, प्राण घातक हमला, गैंगस्टर एक्ट के एक दर्जन से अधिक मुकदमा विभिन्न थानें में दर्ज है। साल 2015-16 तक वह सक्रिय अपराधी रहा है। वर्तमान में मृतक पुलिस भय के चलते गांव में कम रहता था। वह अपनी ससुराल नोएडा के घोड़ी स्थित गांव में पत्नी नीसू, सात वर्षीय पुत्री मीटू और पांच वर्षीय पुत्र चीकू के साथ रहता था। वहीं पर उसके दोनों बच्चें पढ़ते थे। पिछले दस माह से उसकी पत्नी वहीं पर है। घटना के समय भी मृतक की पत्नी और बच्चे वहीं पर थे।
विज्ञापन

पुलिस छत से गिरकर मौत होने की जता रही आशंका -
ग्रामीण जहां मृतक रविंद्र की गोली मार हत्या किये जाने का दावा कर रहे है, वहीं पुलिस शराब के नशे में नलकूप की छत से गिरकर उसकी मौत होने की आशंका जता रही है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक के माथे पर जो निशान हैं, वह गोली का नहीं बल्कि चोट का प्रतीत हो रहा है। अगर माथे पर गोली मार गई होती तो वह सिर के पीछे या ऊपर के हिस्सा से बाहर निकलती। गोली बाहर नहीं निकली है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को जांच में गोली चलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें