फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना के नंगला गज्जू स्थित प्राथमिक विद्यालय में अनियमितता के मामले में प्रधानाध्यापिका रंजना गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि 28 जुलाई को विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में सामने आई कमियों के संबंध में प्रधानाध्यापिका से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उन्हें कई बार कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने के निर्देश दिए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में भी विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलीं। जांच में शिक्षण सामग्री, खेल सामग्री, पुस्तकालय, लर्निंग कॉर्नर और टीएलएम के उचित उपयोग एवं रखरखाव में भी कमी पाई गई। वहीं, एमडीएम व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख विद्यालय में उपलब्ध नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कई शिकायतें भी कीं। इनके आधार पर कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें