दिल्ली रोड पर स्कूल जा रही दो छात्राएं अचानक स्कूटी फिसलने से घायल हो गईं। घायल छात्राएं सड़क पर पड़ी दर्द से कराह रहीं थीं, इसी दौरान एसपी मधुबन सिंह का काफिला उधर से गुजरा तो एसपी ने कार रुकवा ली।
एसपी खुद कर से उतरकर डिवाइड पार कर पहुंचे और छात्राओं को सड़क से उठाया। इस दौरान उन्होंने छात्रा के पैर पर अपने रुमाल से बांधी पट्टी, दोनों को साइड में बैठाकर पानी भी पिलवाया। इसके बाद घायल छात्राओं को अपनी एस्कार्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाकर उनके परिजनों को सूचना दी।