ुलिस पकड़ से फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्ता करती पुलिस।
- फोटो : PILAKHWA
फरार आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
पिलखुवा। पुलिस से हाथापाई कर फरार हुए आरोपी शहजाद के घर मंगलवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि गत 24 जनकरी की रात को पुलिस की टीम धोखाधड़ी के आरोप में वांछित चल रहे हापुड़ के मोहल्ला करीमपुरा निवासी आरोपी शहजाद को पकड़ने के लिए गई थी। इसी बीच आरोपी के परिजनों और पड़ोसियों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर आरोपी शहजाद को भगा दिया था, जिसमें एक दरोगा और सिपाही भी घायल हो गए थे। मामले में छिजारसी चौकी प्रभारी मनीष चौहान ने सात को नामजद करते आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त मामले में मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी शहजाद के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है।