फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुठभेड़ के बाद दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। रिलायंस रोड पर रविवार की रात चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से तमंचा, कारतूस और दिल्ली से चोरी हुई इको कार बरामद की है। घायल दिल्ली के मंगोलपुरी थाना का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के आदेश पर रविवार की रात पुलिस टीम रिलायंस रोड पर वाहन एवं संदिग्ध युवकों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान धौलाना की तरफ से एक इको कार आती दिखाई दी। कार को रोकने के लिए इशारा किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करके कार और तेज गति से दौड़ा दी। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से घायल अवस्था में दिल्ली के मुंगोलपुरी निवासी नवीन उर्फ नवीना और थाना पश्चिमी बिहार के पीरागढ़ी निवासी अमन को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के वाहन चोर है, नवीन मंगोली थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाश पूर्व में भी जेल जा चुके है। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने इको कार को करीब बीस दिन पहले दिल्ली से चोरी करने का अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें