फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौखाधड़ी से जमीन बेचकर हड़पे 12.20 लाख रुपये

सार

धोखाधड़ी से जमीन बेचकर हड़पे 12.20 लाख पिलखुवा।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।महिला ने रुपये लेकर अधिक जमीन का बैनामा उसके नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखाधड़ी से जमीन बेचकर हड़पे 12.20 लाख
विज्ञापन

पिलखुवा। महिला समेत तीन व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी कर 120.20 लाख रूपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पिलखुवा रेलवे रोड निवासी शिवकुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसे कुछ जमीन खरीदनी थी। बझैड़ा खुर्द निवासी ब्रह्म कुमार और केशव गत 12 मई को उसके घर पर आए और भूमि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने के लिए एक प्रतिशत कमीशन देना होगा, जिस पर वह तैयार हो गया। गांव निवासी पुष्पा देवी से आरोपियों ने 0.1235 हेक्टेयर अर्थात 1235 वर्गमीटर जमीन का गत 17 मई को बैनामा कराया, जिसकी लिए उसने महिला पुष्पा देवी को 12.20 लाख और कमीशन के 1.22 लाख अलग से आरोपियों को दिए। दाखिल खारिज कराने का आवेदन करने पर उसे पता चला कि महिला पुष्पा देवी के नाम पर 406 वर्गमीटर ही भूमि दर्ज है। महिला ने रुपये लेकर अधिक जमीन का बैनामा उसके नाम किया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ब्रह्म कुमार, केशव और महिला पुष्पा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें