हापुड़ः पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी सत्याग्रह ट्रेन में लगी आग को बुझाते कर्मी। संवाद
- फोटो : PILAKHWA
सत्याग्रह एक्सप्रेस के शौचालय में लगी आग
पिलखुवा। बिहार के रक्सौल से आनंद विहार दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के शौचालय में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर कर्मियों ने आग को बुझाया। जिसके चलते ट्रेन करीब 45 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इ दौरान एक ट्रेन को रास्ते में आउटर पर ही रोकना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस संख्या 15273 का पिलखुवा स्टेशन पर करीब पांच मिनट का स्टोपेज है। वह अपने निर्धारित समय पर चल रही थी। ट्रेन के हापुड़ से निकलते ही गार्ड ने आग लगने की सूचना दी। रेलवे कर्मचारी तुरंत आग बुझाने के उपकरण लेकर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही कर्मियों और स्टाफ ने तुरंत आग को बुझाया। उन्होंने बताया कि ट्रेन 7:38 बजे पर स्टेशन पर पहुंची थी और 8:23 बजे पर वहां से दिल्ली की लिए रवाना हुई। आग इंजन के पीछे वाली बोगी के शौचालय में लगी थी। गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचते ही बोगी को खाली कराया और उसके बाद आग बुझाई। इस दौरान हापुड़ की तरफ से आने वाली सुहेल देव एक्सप्रेस को पीछे ही रोकना पड़ा।
हापुड़ः आग लगने के कारण रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के बाहर प्लेटफार्म पर खड़े यात्री। संवाद- फोटो : PILAKHWA