फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में चोरी हुई गाय, सुबह खेत में मिले अवशेष

विज्ञापन
परतापुर में गोवंस के अवशेष मिलने के बाद हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
रात में चोरी हुई गाय, सुबह खेत में मिले अवशेष
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के परतापुर गांव में कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। गांव निवासी वीरेंद्र के घेर में बंधी गाय को रात में चोरी कर लिया गया, सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर ग्रामीणों को उसके अवशेष मिले। वहीं माहौल खराब करने के लिए कुछ अवशेषों को सड़क पर भी डाल दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया। वहीं किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
गांव परतापुर निवासी वीरेंद्र कुमार किसान होने के साथ पशुपालक भी है। आरोप है कि शुक्रवार की रात चोरों ने इसके घेर में बंधी गाय को चोरी कर लिया। सुबह गाय चोरी होने की सूचना पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर ग्रामीण रियासत और कलवा के खेत में उसके अवशेष मिले। इतना ही नहीं गोवंश के कुछ अवशेष सड़क पर भी पड़े मिले। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया और अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा वरूण मिश्रा का कहना है कि अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य के घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित किसान की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है, जिसके तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं गोवंश के अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें