फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन

पिलखुवा। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मोहल्ला नौरंगपुरी निवासी अनिल ने एसपी से शिकायत की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि वर्तमान में नगर के मोहल्ला नौरंगपुरी में परिवार के साथ रहते हैं। सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक कर्मी और उसके भाई ने पुत्र की सरकारी नौकरी लगवाने की एवज में तीन लाख रुपये एडवांस लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर आरोपियों द्वारा रुपये वापस नहीं किए गए है। रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस बाबत थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पक्ष को बुलाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें