फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के सिर पर लोहे का पाइप गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के सिर पर लोहे का पाइप गिरने से मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। औद्योगिक क्षेत्र स्थित टॉवर बनाने की फैक्टरी में काम कर रही महिला पर लोहे का पाइप गिर गया। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे उपचार के लिए हाईवे स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव खेड़ा निवासी क्रांति देवी (47) औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक टावर बनाने की फैक्टरी में नौकरी करती थी। मंगलवार दोपहर फैक्टरी में जेसीबी मशीन से पाइप उठाने का काम चल रहा था, आरोप है कि मशीन पर लगी रबड़ की पटार से पाइप फिसलकर महिला पर गिर गया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की देररात उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र छोटू ने फैक्टरी संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। थाने में अभी तक किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें