फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजनी विहार निवासी एक महिला की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हंगामा करना शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। थाने पर अभी तक किसी के द्वारा इस बाबत तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी निवासी 26 वर्षीय साधना उर्फ भावना शर्मा की शादी तीन साल पहले पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार निवासी गौरव शर्मा उर्फ कंचन के साथ हुई थी। साधना ने तीन माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। बृहस्पतिवार की रात साधना की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता राजेंद्र शर्मा, भाई संदीप समेत अन्य परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हंगामा किया। जबकि मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला पिछले कई दिन से बीमार थी और इसके चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उपदेश यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। मामले में अभी तक किसी के द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें