छात्र के साथ पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी कक्षा सात के छात्र के साथ पड़ोसी युवक ने कुकर्म किया। आरोपी किशोर को खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मोहल्ला निवासी यक्ति ने बताया कि बुधवार की रात उनका पुत्र खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच पड़ोसी युवक उसे खाने की चीज दिलाने के बहाने मोहल्ले में स्थित केले के गोदाम के पास ले गया, जहां आरोपी ने जबरन छात्र के साथ कुकर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने छात्र को जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर छात्र शांत रहा। लेकिन उसके मुंह पर निशान देख परिजनों ने पूछताछ की, तब रोते हुए छात्र ने आपबीती बताई। जिस पर परिजनों छात्र को लेकर थाने में पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।