साइबर ठगों ने खाते से निकाले 10 हजार
पिलखुवा। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 10 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी रोहित की वेल्डिंग की दुकान है। सोमवार दोपहर रोहित के पास एक व्यक्ति ने फोन किया। जिसने अपने आप को ऑनलाइन रुपये ट्रांजेक्शन कंपनी से जुड़ा बताया और रोहित से कहा कि उन्हें कंपनी द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है। मोबाइल पर आए मेसेज को देखकर उसे ओके कर दिया जाए। पीड़ित ने मेसेज को ओके कर दिया। इसी बीच मोबाइल पर आए मेसेज से उसे पता चला कि उसके खाते से दस हजार रुपये निकल गए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़ित को तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।