टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
पिलखुवा। टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पिलखुवा रेलवे रोड छिद्दापुरी निवासी गौरव बाइक पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ जा रहा था। हाईवे पर एलिवेटिड रोड के नीचे डूहरी पेट्रोल पंप के पास टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गई और गौरव घायल हो गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो समेत मौके से भाग गया। हादसे के बाद एकत्र लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही हैं।